आंख की बिलनी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपचार, बरतें ये सावधानियां

आंख की बिलनी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपचार, बरतें ये सावधानियां

अम्बुज यादव

हमारे शरीर की कई बीमारियां ऐसी होती हैं ज‍िनकी शुरुआत तो छोटी होती है मगर अगर समय पर ध्‍यान न दिया जाए तो वो बड़ी बन जाती हैं। आंखों में बिलनी की समस्‍या ऐसी ही होती है। कभी-कभी ये घातक सिद्ध होती है। वैसे आमतौर पर इस बीमारी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम बताएंगे कि आप घरेलू उपाय से कैसे इस बीमारी से बच सकते हैं:

पढ़ें- मुंह के छाले से परेशान तो करें ये उपाय

दरअसल आंख की बिलनी यानी की पलकों पर होने वाले ऑयल ग्‍लैंड आंखों का एक इंफेक्शन होता है। इसका मुख्य कारण गंदगी, मेकअप या बार-बार हाथ लगना, तनाव, हार्मोन परिवर्तन आदि होता है। ये स्टैफिलोकोकस नामक बैक्‍टीरिया के कारण फैलता है जिसके कारण पलकों में सूजन सी आ जाती है। ये एक दाने की तरह दिखाई देता है।

ये बैक्‍टीरिया पलक के बाहरी या भीतरी क्षेत्र को प्रभावित करता है। इन्‍फेक्‍शन के कारण जो दाना निकलता है उसके अंदर पस भर जाता है और इसमें चुभने वाला दर्द होता है। हालांकि यह परेशानी एक से दो सप्‍ताह के भीतर अपने आप ठीक होने लगती है। अगर आपको हमेशा यह समस्या हो जाती है तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है।

ग्रीन टी
आंख की बिलनी पर ग्रीन टी लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें ऐसे तत्व पाएं जाते हैं जो बैक्टीरिया को आसानी से भगा देता है। ग्रीन टी में मौजूद टैनिन संक्रमण बढ़ने से रोकता भी है। इसके लिए बस आपको करना है कि गर्म पानी में ग्रीन टी डालनी है और इस घोल को 5 मिनट तक आंख की बिलनी पर लगाएं। फिर इसे हटा दें।

एलोवेरा जेल
अगर आपके पास एलोवेरा है तो ये आंख की बिलनी का सबसे अच्‍छा घरेलू ट्रिटमेंट है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एलोवेरा का टुकड़ा लें और इसके जेल को बिलनी में लगाएं। कम से कम 20 मिनट लगे रहने के बाद साफ पानी से धो लें। यह चिपचिपा तरल पदार्थ बैक्टीरिया को मारने में सक्षम है, इस प्रकार आगे संक्रमण को रोकने में मदद करता है। साथ ही सूजन से निजात दिलाएंगा।

हल्दी
हल्दी को एंटी बोयाटिक माना जाता है जो कि खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। इस मसाले में भी ऐसे गुण पाएं जाते है जो कि आंखो की बिलनी को दूर करने में काफी मदद करते हैं। इसके लिए एक पैन में 2 कप पानी डालें और उसमें 1 चम्मच हल्दी डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाएं तो किसी सुखे और साफ कपड़े को इसमें डुबाएं और इसे आंखो की बिलनी में रखें। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-

ठंड में अपने होंठों को इन तरीकों से बनाएं कोमल और खूबसूरत

गर्भावस्था के समय कराएं फिजियोथेरेपी, जाने डॉ. शिल्पा ने महिलाओं के लिए क्यों बताया लाभदायक

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।